होलिका दहन हिंदुओं का एक महत्वपूर्ण पर्व है इसमें होली के 1 दिन पहले यानी पूर्व संध्या को होलिका का सांकेतिक दहन किया जाता है। होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस साल होलिका दहन 7 मार्च मंगलवार को किया गया।
जनपद महोबा के चरखारी में होलिका दहन को नगरवासियों के साथ 7 मार्च रात्रि 08:45 पर सम्पन्न किया गया। गांधी पार्क, नवादा स्थित नगर की प्राचीनतम होलिका दहन हर साल की तरह इस साल भी सभासद अमित कुमार की ओर से नृत्य कलाकारों की ब्यवस्था की गई। जिसका सभी ने लुफ्त उठाया । कार्यक्रम के संयोजक अमित पटैरिया ने बताया की समस्त नगर वासियों की शानदार सहभागिता रही।
इस पावन उत्सव में माताओं बहनों के द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया। सभासद ने साफ सफाई ब्यवस्था के लिए नगर पालिका का आभार व्यक्त किया। साथ ही पुलिस प्रशासन का भी आभार व्यक्त किया।
होलिका दहन के उपरांत लोगों ने एक दुसरे को गुलाल लगाया एवं गले मिले। इस कार्यक्रम के दौरान चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत, उप जिलाधिकारी श्वेता पांडे ,पुलिस क्षेत्राधिकारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश मिश्रा, नगर अध्यक्ष भाजपा रजनीश गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष मुन्ना दमेले आदि सेकड़ों चरखारी नगर वासी उपस्थित रहे ।
चरखारी से राजू पटेरिया की रिपोर्ट