जम्मू-कश्मीर में गुलमर्ग के अफरवात चोटी पर हुआ हिमस्खलन, इस हिमस्खलन में 2 विदेशी नागरिकों की मृत्यु हुई एवम19 नागरिको को बचा लिया गया है।
जम्मू-कश्मीर में गुलमर्ग के प्रसिद्ध अफरवात चोटी पर हिमस्खलन हुआ। बारामूला पुलिस ने अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। बारामूला पुलिस का कहना है कि कुछ स्कीयरों के फंसे होने की खबरों की पुष्टि की जा रही है। जम्मू-कश्मीर के SSP बारामूला ने कहाकि, गुलमर्ग में हिमस्खलन में 2 विदेशी नागरिकों की मृत्यु हुई। 19 विदेशी नागरिकों को सफलतापूर्वक बचा लिया गया है। बचाव दल मौके पर मौजूद है।