नकदी व बैग लूटकर युवक को चलती ट्रेन से फेंका।

author
0 minutes, 0 seconds Read

खजुराहो-महोबा रेल लाइन में बरौनी एक्सप्रेस से घर लौट रहे युवक को बदमाशों ने चलती ट्रेन में लूटकर फेंक दिया। जीआरपी ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बांदा के थाना मटौंध के चमराहा गांव निवासी नरेश कुमार (25) गुजरात के सूरत में एक साड़ी फैक्टरी में काम करते हैं। नए साल में वह घर वापस लौट रहे थे। तभी खजुराहो ट्रैक पर रहेलिया गांव से निकली रेलवे लाइन के पास वह घायल अवस्था में पड़ा मिला।

घायल की मां सुमित्रा व भाई रामदास ने बताया कि नरेश ट्रेन से घर लौट रहा था। रास्ते में बदमाशों ने उसका बैग और 35 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद मारपीट कर चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। जीआरपी प्रभारी अखिलेश कुमार का कहना है कि रेलवे ट्रैक के किनारे युवक के घायल अवस्था में पड़ा मिला। सिर पर गंभीर चोट होने के चलते वह अभी कुछ बता नहीं पा रहा है।

Similar Posts