शाहजहांपुर की नाबालिक पीड़िता ने दुष्कर्म के मामले में आसाराम को जेल भिजवाया था। इस मामले में वह उम्र कैद की सजा काट रहा है। अब दुष्कर्म के एक और मामले में गुजरात के गांधीनगर की सत्र अदालत में आसाराम को उम्रकैद की सजा सुनाई।
दुष्कर्म के एक और मामले में गुजरात के गांधीनगर की सेशन कोर्ट ने आसाराम को उम्रकैद की सजा सुनाई है। आसाराम को सजा के बाद उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की रहने वाली किशोरी ने हाथ जोड़कर भगवान का धन्यवाद किया। उसके पिता ने खुशी में मिठाई बाटी पीड़िता ने कहा कि आसाराम ऐसा दुराचारी है उसे तो पूरी जिंदगी में जेल में रहना चाहिए। सोमवार को गांधीनगर कोर्ट ने आसाराम को दुष्कर्म का दोषी ठहराए जाने की विभिन्न समाचार माध्यमों से पता चलीतो शाहजहांपुर की पीड़िता और उसके पिता के चेहरे भी काफी खुश हुई। उसने कहा कि पहले से विश्वास था। आसाराम कभी जेल से बाहर ना आये ह। मंगलवार को गांधीनगर की अदालत ने इस मामले में आसाराम को उम्रकैद की सजा सुनाई। पीड़िता के पिता ने कहा कि सत्य की हमेशा जीत होती है। पीड़िता के पिता ने कहा कि आसाराम को सजा होने से बहुत सुकून मिला है। जीत हमेशा सत्य की ही होती है। वह सच्चाई के रास्ते पर लड़ाई लड़ रहे थे। उन्होंने कहा कि आसाराम जेल के अंदर बैठ कर उनके खिलाफ साजिश रच रहा है। अपनों शिष्यों के जरिए उन्हें उनके खिलाफ झूठे मुकदमों की लिखव रहा है। वह गवाहों को भी बख्श नहीं रहा है