पारा 3 डिग्री तक पहुंचा, टूटा 5 साल का रिकॉर्ड

author
0 minutes, 0 seconds Read

शुक्रवार को गलन भरी सर्दी में 5 साल का रिकॉर्ड टूटा।वर्ष 2018 के बाद दिन का पारा 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।वहीं गुरुवार के मुकाबले न्यूनतम पारा 2 डिग्री की गिरावट के साथ पारा 3 डिग्री सेल्सियस रहा ।हाड़कंपा देने वाली सर्दी से जनजीवन पूरी तरह से बेहाल हो गया। मौसम की मार का असर लोगों के काम काज पर पड़ रहा है। बचाव के लिए ज्यादातर लोग घरों में दुबके रहे। बाहर निकले लोग रुक रुक कर अलाव का सहारा लेकर दिखाई दिए।

शुक्रवार की सुबह जब लोगों की नींद खुली तो शहर घने कोहरे की चादर से ढका हुआ था। सुबह के पहर कड़ाके की सर्दी व शीतलहर से सड़कों में सन्नाटा रहा। इक्का-दुक्का वाहन सड़क पर दिखाई दिए तो कोहरे के कारण वह भी रंग के नजर आ रहे थे। पूरा दिन सूर्य के दर्शन ना होने से लोग कापते हुए बेहाल नजर आए। गुरुवार को जहां तापमान 5.5 था वहीं शुक्रवार को 2 डिग्री गिरकर 3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग में प्रभारी डॉक्टर दिनेश साहा ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम पारा 9 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि वर्ष 2018 में अब तक का सबसे कम दिन का तापमान है। वहीं न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जो इस समय का सबसे कम है। बर्फीली हवा के साथ सर्दी ने पूरा दिन सितम ढाया। लोग ठिठुरते हुए बेहाल नजर आते रहे सबसे ज्यादा दिक्कत दैनिक मज़दूरों को हो रही है। क्योंकि हाड़ कंपा देने वाली सर्दी में काम करना भी मुश्किल हो रहा है।

Similar Posts